Jaishankar Argentine Visit: अर्जेटीना के राष्ट्रपति से मिले विदेशमंत्री एस जयशंकर,परमाणु ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

नेशनलJaishankar Argentine Visit: अर्जेटीना के राष्ट्रपति से मिले विदेशमंत्री एस जयशंकर,परमाणु ऊर्जा...

Date:

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अर्जेंटीना राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापार संबंधों को अधिक बेहतर और महत्वाकांक्षी बनाने के उपायों के साथ रक्षा और परमाणु ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग की संभावना पर भी चर्चा की। तीन लैटिन अमेरिकी देशों की पहली आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में विदेशी मंत्री गुरुवार को अर्जेटीना पहुंचे। जयशंकर ने अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस दौरान ट्वीट करते हुए लिखा कि अर्जेंटीना के अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियोमासा से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत के आर्थिक सहयोग के विस्तार के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की हम सराहना करते हैं। 

Read also: UP News: अपराधियों पर कार्रवाई में ढलाई बर्दाश्त नहीं, कानून व्यवस्था जिले में हो बेहतर

अर्जेंटीना राष्ट्रपति फर्नांडीज से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री डॉ0 जयशंकर ने कहा कि उनको रिसीव करने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद। जयशंकर ने कहा कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने व्यापार स्तरों को बेहतर और महत्वाकांक्षी बनाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की है। उन्होंने ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  इसके अलावा उन्होंने फार्मास्यूटिकल्स सहित सस्ती स्वास्थ्य सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग के साथ परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि विदेशमंत्री जयशंकर की दक्षिण अमेरिका की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। वह पहले पराग्वे और ब्राजील का दौरा कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related