Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविड19 वैक्सीन्स का निर्यात 20 जनवरी से


कोविड19 वैक्सीन्स का निर्यात  20 जनवरी से

नई दिल्ली: भारत बुधवार 20 जनवरी से कोविड19 वैक्सीन्स का निर्यात शुरू करने वाला है. इस दौरान अनुदान सहायता के तहत सबसे पहले भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को वैक्सीन्स की सप्लाई की जाएगी. विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि भारत को पड़ोसी और प्रमुख साझीदार देशों से भारत में बनी वैक्सीन्स की सप्लाई के लिए कई अनुरोध मिले हैं.

भारत घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आने वाले हफ्तों व महीनों में चरणबद्ध तरीके से साझीदार देशों को कोविड19 वैक्सीन की सप्लाई करेगा. देश को कोरोनावायरस वैक्सीन्स की सप्लाई के लिए श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस से जरूरी नियामकीय मंजूरियों के मिलने का इंतजार है.

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत कोविड19 महामारी से मुकाबले में सभी इंसानों की मदद करने के लिए अपने वैक्सीन प्रॉडक्शन और डिलीवरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. पड़ोसी और प्रमुख साझीदार देशों से भारत में बनी वैक्सीन्स की सप्लाई के लिए मिले अनुरोधों को देखते हुए अनुदान सहायता के तहत भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को सप्लाई 20 जनवरी से शुरू की जाएगी.

भारत ने देश के अंदर 16 जनवरी से कोविड19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है.

Exit mobile version