Site icon Buziness Bytes Hindi

Russian Embassy: रूसी दूतावास के पास धमाका, दो रूसी राजनयिक समेत 20 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठी है। यह धमाक रूसी दूतावास के पास हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमले में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो रूसी राजनयिक शामिल हैं। बता दें कि इस समय काबुल में बम धमाकों का दौर चल रहा है। आए दिन बम धमाके हो रहे हैं और इसमें नागरिकों की मौत हो रही है। इससे पहले गत दो अगस्त को हेरात के भीड़भाड़ वाली गुजरगाह मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ था। इस विस्फोट में प्रमुख मौलवी मुजीब उल-रहमान अंसारी व उसके सुरक्षा गार्डों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। हेरात के पुलिस प्रवक्ता मेहमूद रसोली ने जानकारी दी थी कि हमले में 23 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। मस्जिद पर हमला ऐसे समय में हुआ था। जब यहां मुस्लिमों का धार्मिक सप्ताह मनाया जाने वाला था। 

Read also: UKSSSC Paper Leak : पेपर लीक मास्टरमाइंडर मूसा के साथी को लखनऊ से किया गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये बरामद

पिछले साल 15 अगस्त को काबुल में कब्जा करने के बाद देश में कई जगह धमाके हुए थे। आमतौर पर सभी धमाके शिया और अहमदिया समुदाय की मस्जिदों पर किए गए हैं। बता दें कि अल्पसंख्यक समूहों के धार्मिक इबादतगाहों पर हो रहे हमलों में आईएस जिम्मेदारी स्वीकारता रहा है। तालिबान के अधिकांश विरोधी अब कमजोर पड़ चुके हैं लेकिन आईएस अब हमले जारी रखे हुए है। हालांकि तालिबान इस पर नियंत्रण के प्रयास में काफी समय से जुटा है।

Exit mobile version