Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ में ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में धमाका, दो लोगों की मौत


लखनऊ में ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में धमाका, दो लोगों की मौत

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने के दौरान सिलेंडर फटने से मौके पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव काम शुरू कर दिया. हादसा चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुआ.

केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुआ धमाका
कोरोना महामारी के बीच राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित, केटी ऑक्सीजन प्लांट पर बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 से अधिक लोग घायल हो गए. प्लांट में काम कर रहे एक कर्मचारी का हाथ ब्लास्ट के दौरान बुरी तरह घायल हो गया.

दो लोगों की मौत
एसीपी विभूति खंड प्रवीण मलिक ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हुई है. साथ ही साथ कई घायल भी हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट पर यह हादसा रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज की वजह से हुआ.

ऑक्सीजन की कमी को लेकर भारी दबाव
गौरतलब है कि लखनऊ में एक तरफ कोरोना के चलते ऑक्सीजन को लेकर मारामारी है तो ऑक्सीजन प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की लंबी लाइनें लग रही हैं. ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट पर चौबीसों घंटे गैस रिफिलिंग का दबाव बढ़ा है. इसी बीच बुधवार दोपहर को चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया.

Exit mobile version