Site icon Buziness Bytes Hindi

नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाका, 9 की मौत

Explosion in Nagpur's solar explosive factory, 9 killed

महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ी घटना की खबर मिल रही है, जानकारी के मुताबिक एक सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. ये घटना नागपुर के बाजार गांव स्थित कंपनी में हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। धमाके से कंपनी की एक दीवार गिर गई जिसमें अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। अबतक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीँ आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मौके पर दमकल की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.

नागपुर एसपी ग्रामीण ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक धमाका कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ है, उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय अंदर कितने लोग काम कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं कि धमाका इतना तेज़ था कि कंपनी बिल्डिंग की एक दीवार ध्वस्त हो गयी, धमाके की आवाज़ से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की असली वजह के बारे में अभी कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. फिलहाल प्रशासन का सारा ध्यान बचाव कार्य पर है.

वहीँ सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के मालिक के मुताबिक के सुबह करीब सुबह साढ़े नौ बजे कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद की पैकिंग हो रही थी। शायद इसी दौरान किसी पैकेट में चिंगारी लगी और धमाका हो गया, धमाके की तीव्रता इसलिए अधिक थी क्योंकि काफी मात्रा बारूद के पैकेट रखे हुए थे और वो एक के बाद फटते चले गए। ये सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी रक्षा विभाग के लिए खासतौर पर एक्सप्लोसिव पदार्थ व अन्य रक्षा उपकरण तैयार करती है।

Exit mobile version