Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई की मौत; तीन मकान जमीदोंज

t1701

UP News: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जिसमें कई लोगों के मौत की सूचना है। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में पांच लोगों के मौत की जानकारी दी जा रही है।

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में आज मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हो गया है। बताया जाता है कि लोहिया नगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में ये विस्फोट हुआ है। जिससे पूरा इलाका दहल गया। मकान में धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में पटाखे बन रहे थे उसके साथ आस पास के दो-तीन मकान भी जमीदोज हो गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी है। जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना भीषण था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग भी धमाके में घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आसपास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धमाके से गिरा है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version