Site icon Buziness Bytes Hindi

यमन के एयरपोर्ट पर धमाका, 13 लोग मारे गए!


यमन के एयरपोर्ट पर धमाका, 13 लोग मारे गए!

साना (यमन): यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर जिस वक्त नवगठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर विमान उतरा उसी वक्त वहां एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट के स्रोत के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इस धमाके में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

सरकारी तौर पर हताहतों की पुष्टि नहीं
सरकारी तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उन्होंने शव पड़े हुए देखे। अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत नहीं थे। घटनास्थल से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हवाई अड्डे के भवन के आसपास मलबा एवं टूटे हुए शीशे पड़े दिखे और कम से कम दो शव वहां पड़े हुए थे जिनमें एक शव जला हुआ था।

Exit mobile version