नई पैकिंग में बिक रही थीं एक्सपायर्ड दवा

मेरठ रीजननई पैकिंग में बिक रही थीं एक्सपायर्ड दवा

Date:


नई पैकिंग में बिक रही थीं एक्सपायर्ड दवा

मेरठ पुलिस ने एक्सपायर्ड दवाएं बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक्सपायरी डेट की दवाओं का भंडार मिला

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में पुलिस ने एक्सपायर्ड डेट की दवाओं पर नया लेबल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियोें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये कीमत की एक्पायरी डेट की दवाओं का भंडार भी बरामद किया है। गिरोह का सरगना बीफार्मा डिग्रीधारी है जो मोटे मुनाफे के लालच में पुरानी दवाइयों को नई पैकिंग में रखकर बाजार में उतार देता था। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और कई और लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

मेरठ पुलिस को अपने सूत्रों से दवाओं का अवैध कारोबार चलाये जाने की सूचना मिल रही थी। सूचनाओं के आधार पर खरखौदा पुलिस ने बुद्ध एंक्लेव के एक मकान में छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में एक्सपायी डेट की दवाएं और ब्यूटी प्रोडक्ट देखकर अधिकारी भी चैंक गये। पकड़े गये गिरोह का संचालनकर्ता बीफार्मा की डिग्री प्राप्त था। उसके निर्देशन में बाकी गिरोह स्केनर और दूसरी मशीनों के माध्यम से नकली लेवल तैयार करते थे। इसके बाद वह दवा की रीपैकिंग करके उसे बाजार में सप्लाई करते थे। पुलिस ने श्याम नगर निवासी फार्मेसिस्ट अब्दुल वाहिद, उसके साथी अब्दुल समद और अकरम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान काफी दवाएं और ब्यूटी प्रोडक्ट गोदामों में पड़े एक्सपार्यड हो गये थे। ऐसा ही माल खरीद कर वह रीपैकिंग कर बेचते थे।

इंस्पेक्ट संजय शर्मा ने बताया गिरोह का संचालनकर्ता खुद दवाओं का होलसेल कारोबारी है। वह एक्सपायर हो चुकी दवाओं को काफी कम कीमत पर बाजार से खरीदते थे। रीपैकिंग के बाद एक्सपायर्ड दवाओं को वह फिर से बाजार में बेच देते थे। दवाओं के साथ आरोपी ब्यूटी प्रोडक्ट, हैंड सेनीटाइजर फेस वाॅश भी इसी तरह तैयार करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 106 कार्टून में भरी लाखों रुपए की दवाएं, एलोवेरा शैंपू, एलोवेरा फेस वाॅश, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, नकली लेबल तैयार करने वाली मशीनें बरामद की हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related