Exit Poll से कांग्रेस की खिली बांछे, त्रिशंकु की स्थिति में पार्टी का मिशन राजस्थान

विधानसभा चुनावExit Poll से कांग्रेस की खिली बांछे, त्रिशंकु की स्थिति में पार्टी...

Date:


Exit Poll से कांग्रेस की खिली बांछे, त्रिशंकु की स्थिति में पार्टी का मिशन राजस्थान

देहरादून। सोमवार को शाम 6 बजे के बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनल के आए एग्जिट पोल (Exit Poll) के बाद कांग्रेस की बांधे खिली हुई है। इससे कांग्रेसी नेता काफी उत्साहित हैं। प्रदेश में गत 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। उसके बाद से मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन मतगणना से पहले ही गत सोमवार को सर्वे एजेंसियों ने जो चुनावी ​एग्जिट पोल दिखाया अब उससे कांग्रेस में उत्साह के साथ ही यह भी आशंका है कि कहीं भाजपा कुछ गड़बड़ कर दें। कांग्रेस खुश होने के साथ ही पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका से भी आशंकित है।

Read also- अखिलेश ने मतगणना से पहले लगाया धांधली का आरोप, एग्जिट पोल पर उठाए सवाल (लीड-1)

हालांकि कांग्रस (Congress) को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में उसे पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और सरकार कांग्रेस की बन रही है। कुछ एक्जिट पोल में बहुमत नहीं मिलते हुए भी बताया है। ऐसे में प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार बन सकते हैं। इस स्थिति में विरोधी पार्टियां विधायकों में तोड़फोड़ कर सकती है। इस अंदेशे को देखते हुए पार्टी ने अब रणनीति बदली है। पार्टी अब बैकअप प्लान तैयार कर चुने गए विधायकों को राजस्थान भेजने पर विचार कर रही है। इसी संदर्भ में पार्टी ने अपने सभी नेताओं की बैठक बुलाई थी। जिसमें यह प्लान बनाया गया है। सूत्रों की माने तो मतगणना के नतीजे (election result) आने के बाद अगर त्रिशंकु सरकार की संभावना बनती है तो कांग्रेस के सभी जीते हुए विधायकों को राजस्थान भेजा जाएगा। जिससे पार्टी में टूटफूट की संभावना न के बराकर होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षित रखने की रणनीति बहुत ठोस तरीके से बनाई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related