Site icon Buziness Bytes Hindi

Exit Poll: पंजाब में आप, उत्तराखण्ड में कांग्रेस और यूपी में …


Exit Poll: पंजाब में आप, उत्तराखण्ड में कांग्रेस और यूपी में …

रंजीता सिन्हा

लखनऊ। राजनीतिक दलों की किस्मतें ईवीएम में लॉक हो चुकीं हैं। मतदान का आखिरी चरण (Last Phase Of Voting) पूरा होते ही एक्जिट पोलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी नेतृत्वकर्ताओं के बेकाबू होते दिलों में धड़कें हिलोरें मार रहीं हैं। सभी की नजरें अब अलग-अलग चुनावी सर्वेक्षण करने वालीं एजेंसियों की रिपोर्ट पर है। असली इंतजार तो यूपी से मिलने वाली रिपोर्ट पर है।

इस बीच सर्वे पंजाब में आप की सरकार बनने की संभावना प्रबल बता रहे हैं। एक्जिट पोलों (Exit Poll) की रेस में सबसे पहले पंजाब से मतगणना पूर्व के सर्वे आधारित परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके मुताबिक, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। जबकि दूसरी ओर एबीवी-सी वोटर के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार का अनुमान है। एबीवी-सी वोटर की मानें तो उतराखंड में बीजेपी को 26-32, कांग्रेस को 32-38, आप को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें मिलेंगी।

Read also: Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav ने खोला मोर्चा,’बोलीं,”सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दें,मुंह भी तोड़ना पड़े तो तोड़ दीजिए”

इधर जी न्यूज के सर्वे बता रहे हैं कि मणिपुर में बीजेपी को 32-38, कांग्रेस+ को 12 -17, एनपीएफ को 3-5, एनपीपी को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिलना संभावित है। गौर हो टाइम्स नाऊ और वीटो का एग्जिट पोल कहता है कि उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए कांटे की टक्कर हुई है। यहां बीजेपी को 37, कांग्रेस को 31, आप को एक और अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।

बात पंजाब की करें तो आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार, पंजाब में आप को 41 फीसदी वोट का अनुमान लगाया है। बीजपी को 7, कांग्रेस को 28 और अकाली दल को 19 फीसदी वोट मिलना संभावत है। ऐसे में पंजाब में आप को 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। आज तक के एग्जिट पोल (Exit Poll) कह रहा है कि, यहां कांग्रेस को 19 से 31, अकाली को 7 से 11, बीजेपी गठबंधन को एक से सात और अन्य को दो शून्य से दो सीटें मिलना संभावित है।

Read also: भाजपा ने आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू की

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। 10 फरवरी को शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। महज तीन दिनों में यानि 10 मार्च को को चुनाव परिणाम हमारे सामने होंगे। इससे पहले सबकी नजरें सिर्फ एग्जिट पोलों पर हैं।

Exit mobile version