Exclusive : न्यूजीलैैंड के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर पिछले प्रदर्शन से उबर पाएगा भारत

फीचर्डExclusive : न्यूजीलैैंड के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर पिछले प्रदर्शन से उबर...

Date:


Exclusive : न्यूजीलैैंड के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर पिछले प्रदर्शन से उबर पाएगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का मंच सज गया है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 18 जून से शुरू होने वाले पहले वल्र्ड टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साउथैैंप्टन का मैदान भी इस खास मुकाबले के लिए रेडी है तो दुनिया भर के दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैैं कि दुनिया का पहला टेस्ट चैैंपियन कौन होगा. यह पहला मौका है जब टेस्ट क्रिकेट में किसी आईसीसी के टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने हैं. भारत को इस मुकाबले में प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैैंड भी कमजोर नहीं जिसने हाल ही में इंग्लैैंड को हराकर टेस्ट रैैंकिंग में नंबर वन पोजीशन हासिल की है. हालांकि, आईसीसी के टूर्नामेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर न्यूजीलैैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत का प्रदर्शन कमजोर नजर आता है. वर्ल्ड टेस्ट चैैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले से पहले हम आपको इसी आंकड़े की तस्वीर दिखा रहे हैैं.

सिर्फ एक मैच में मिली है जीत

टी20 और वनडे क्रिकेट में मिलाकर कुल सात बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर एक दूसरे के सामने आई हैं. इस दौरान भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. भारत केवल एक बार ही न्यूजीलैंड को न्यूट्रल वेन्य पर आईसीसी के टूर्नामेंट में हरा पाया है. अन्य सभी छह बार टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी है. साउथैैंप्टन के रोस बाउल स्टेडियम में होने वाला मैच भी न्यूट्रल वेन्य पर ही हो रहा है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपने इस जीत के सूखें को वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप में खत्म कर पाता है या नहीं.

Read also: तो फाइनल में नहीं होता न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट का इतिहास

1975 विश्व कप: पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 50 ओवरों के पहले विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में आमने-सामने आई थी. इंग्लैंड ने इस मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

1979 विश्व कप: अगले विश्व कप के दौरान एक बार फिर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. इंग्लैंड में खेले गए इस विश्व कप में भारत को आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

1999 विश्व कप: इंग्लैंड में 1999 का विश्व कप खेला गया था. सुपर ओवर के दौरान भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खेले. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की.

2000 चैंपियन ट्रॉफी: भारत और न्यूजीलैंड फाइनल तक पहुंचे, लेकिन खिताबी मैच में कीवी टीम ने भारत को चार विकेट से रौंद दिया.

2003 विश्व कप: साउथ अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के दौरान टीम इंडिया पहली बार न्यूट्रल वेन्य पर न्यूजीलैंड को मात देने में सफल रहा था. सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी.

2007 टी-20 विश्व कप: साउथ अफ्रीका की धरती पर पहला टी-20 विश्व कप खेला गया. टीम इंडिया को एक बार फिर इस मैच में कीवी टीम ने धूल चटाई. जोहांसबर्ग में खेले गए मैच में भारत को 10 रन से हार झेलनी पड़ी.

2019 विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप 2019 के दौरान सेमीफाइनल में भिड़ी थी. इंग्लैंड में खेले गए इस मैच में भारत को 18 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...