Site icon Buziness Bytes Hindi

Exclusive – गिफ्ट का लालच बना देगा कंगाल


Exclusive – गिफ्ट का लालच बना देगा कंगाल

डिजिटल पेमेंट एप आए हैकर्स के निशाने पर
स्क्रेच कूपन के जरिये हड़प रहे एकाउंट से पैसे

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। डिजिटल पेमेंट एप पर मिलने वाले गिफ़्ट स्क्रैच कूपन आपको कंगाल बना सकते है। जी, हां चौकिए मत, अगर आप भी हर पेमेंट के बाद मिलने वाले कूपन के झट से स्क्रैच कर लेते हैं तो ये ख़बर आपके काम ही है। कूपन स्क्रेच करने की आदत अब आपको बहुत भारी पड़ सकती है। डिजिटल माध्यम से पेमेंट करने वाली वालेट एप जैसे फ़ोन-पे, पेटीएम, गूगल एप पर भी हैकर्स ने अपना कब्जा जमा लिया है।

ऐसे कर रहे ठगी

सायबर क्रिमिनल्स ने केबीसी और लॉटरी निकलने के तरीके अपनाने के बाद अब डिजिटल वालेट एप पर भी लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों के बीच लगातार डिजिटल पेमेंट मोड के चलन बढ़ने लगा है। इसके बाद ही साइबर ठगों ने इन एप्स पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ठग सबसे पहले गूगल के जरिये लोगों को मैसेज भेजते हैं। मेसेज देखकर जब कोई इस पर क्लिक करता है तब उनके सामने दिए ऑनलाइन कुछ भी बुक करने के ऑफर के साथ एक स्क्रैच कार्ड लिंक में भेजा जाता है। इसमें कैश बैक का ऑफर मिलता है। जैसे ही बेनेफिशरी इस पर क्लिक करता है, तो स्क्रेच में करने पर जितने रुपये का उसे कैश बैक मिलता है उतने रुपये उसके खाते से कट जाते हैं।

इस तरह के मैसेज आ रहे सामने

ऑनलाइन ठग लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं । इसमें ऑनलाइन खरीददारी करने आकर्षक कैश बैक ऑफर मिलता है।इसमें हाल ही में ठगी का शिकार हुए अशोक ने बताया के होली पर उनके फोन पर बधाई संदेश का लिंक आया था । एक वॉलेट एप्प के जरिये आये इस लिंक पर स्क्रैच कूपन जीतने का मौका था । स्क्रैच किया तो दो हज़ार रुपये अकाउंट से कट गए।

बरतें सावधानी, कुछ भी नहीं फ्री

शामली के साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह बताते है कि डिजिटल होते युग में ऑनलाइन ठगी भी तेजी से बढ़ रही है । समझने वाली बात ये है कि कुछ भी फ्री नही मिलता है । ऐसे में लोगों को सचेत रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है । किसी भी कम्पनी की ओर से पैसे फ्री में नही दिए जाते । डिजिटल पेमेंट एप्प पर कूपन स्क्रैच के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी के कई मामले संज्ञान में आ रहे हैं ।

Exit mobile version