लाइफस्टाइल डेस्क। Excessive Sweating Remedies – गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना निकलना आम बात है, लेकिन कई लोगो को ज्यादा पसीना निकलने की समस्या रहती है। जिसके कारण वे ऑफिस में, ट्रिप पर, ट्रैवलिंग के दौरान कई बार शर्मिंदगी महसूस करते है। अगर आप भी उन्ही में से एक है तो हम आपके लिए कुछ उपाय लाए है जिसे आप अपनाकर इस समस्या को दूर कर सकते है।
Read also: Healthly Desi Drinks: ये 2 देसी ड्रिंक्स रखेगी गर्मियों में शरीर को हेल्दी!
रात को सोने से पहले पानी भरे टब में फिटकरी पाउडर डालकर कुछ मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें, ऐसा करने से पसीने की बदबू नहीं आएगी। इसके अलावा, आर्म पिट्स में नींबू का टुकड़ा रगड़ना भी आपके लिए कारगर साबित होगा।
आप अच्छी क्वालिटी के डियो और टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल करें और कॉटन के अंडरगारमेंट्स पहनें साथ ही दिन में दो बार जरूर नहाएं। इसके अलावा, गर्मियों में बालों की साफ- सफाई पर भी ध्यान दे , क्योकि ज्यादा पसीने से सिर की त्वचा में दाने निकलने या रैशेज हो जाते है।
Read also: Summer Hair Care Tips: गर्मी में इस चीजों से रखे बालों को ऑयल फ्री!
बता दे, अगर इसे भी आपको रहत नहीं मिलती तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत काम आएगा
