Site icon Buziness Bytes Hindi

राजस्थान में रद्द हुईं स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं


राजस्थान में रद्द हुईं स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरें को देखते हुए इस साल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएश-पीजी) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रमोट होने वाले छात्रों के अंकों के निर्धारण के सम्बन्ध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कुछ दिनों में जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 124 दिनों के इतिहास में शनिवार को पहली बार 480 नए रोगी मिले।

Exit mobile version