- ड्रग माफिया से संबंधों के कारण 2019 में किया गया था बर्खास्त
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिला की कोर्ट में हुए गुरुवार सुबह हुए ब्लास्ट में जिस शख्स का शव मिला था उसकी पहचान पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। गगनदीप सिंह लुधियाना जिला के खन्ना सदर थाने में मुंशी के रूप में कार्यरत था। ड्रग माफिया से संबंध रखने के कारण गगनदीप सिंह को 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। दो साल की सजा काटने के बाद गगनदीप सिंह सितंबर में ही जेल से रिहा हुआ था।
Read also: राज्यपाल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
पुलिस सूत्रों के अनुसार जीटीबी नगर खन्ना में रहने वाले गगनदीप सिंह को एसटीएफ ने अगस्त 2019 में 85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गगनदीप सिंह एक महिला के साथ मिलकर नशा तस्करी किया करता था। कोर्ट में शव के पास मिले मोबाइल सिम और डोंगल नंबर से गगनदीप सिंह की पहचान हुई है। इस मामले में लुधियाना जिले के खन्ना में एनआईए ने छापा मारा है।
Read also: केजरीवाल ने चन्नी सरकार को बताया कमजोर, सीएम चन्नी ने कहा भगोड़े हैं केजरीवाल
गौरतलब है कि पंजाब की सियासत में भूचाल ला देने वाले इस संवेदनशील मामले को लेकर चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है। शनिवार को पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करेंगे जिसमें वह लुधियाना ब्लाॅस्ट को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

