मोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको भरोसा: राहुल गाँधी

फीचर्डमोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको भरोसा: राहुल गाँधी

Date:


मोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको भरोसा: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: भारत और चीन गतिरोध पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको विश्वास है। राहुल गांधी ने आज सुबह ट्वीट किया, हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।’

मीडिया पर भी साधा था निशाना
राहुल गांधी ने शुक्रवार किए अपने ट्वीट में कहा था, भारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...