तांबे के लोटे से जल चढ़ाने से हो सकती है हर समस्या दूर,करें ये ज्योतिषीय उपाय

धर्मतांबे के लोटे से जल चढ़ाने से हो सकती है हर समस्या...

Date:

ज्योतिष शास्त्र में तांबे को बहुत शुभ और पवित्र माना गया है। तांबा जितना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसी प्रकार सूर्य देव को प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल देने से कुंडली में स्थित सूर्य के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र में तांबे से जुड़े कई ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं।

जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी सुख-शांति की कमी नहीं होती है और साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है। तो आइए इस लेख में हम आपको तांबे से जुड़े ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

तांबे के उपाय से होती है नकारात्मक ऊर्जा दूर

शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि रात को सोते समय तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस लोटे में पानी भरकर किसी पेड़-पौधे में चढ़ा दे । इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

अगर काम में बाधा आ रही हो तो तांबे से उपाय करें

अगर आपके किसी काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पा रहा है तो तांबे के लोटे में पानी डालें और उसमें थोड़ा सा सिन्दूर डालकर सोते समय अपने सिरहाने रखें। इसके बाद सुबह उठकर इस जल से भरा एक लोटा तुलसी को अर्पित करें। इससे अगर आपके किसी काम में कोई बाधा आ रही है तो वह सही हो सकती है।

तांबे के उपाय से करे कलह दूर

अगर आपके घर में बेवजह कलह-क्लेश रहता है तो सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में चावल रखें और उसमें चुटकी भर सिन्दूर मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। इससे आपके घर की सुख-शांति बनी रहेगी और घर में पैसा भी आएगा।

सूर्य और मंगल दोष के लिए तांबे से उपाय है कारगर

अगर आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति कमजोर है तो तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। अगर इससे आपके जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तांबे का उपाय है सफल

अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो रोजाना सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...