Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Crime Scene: इवेंट कंपनी डायरेक्टर ने घर बुलाकर मैनेजर के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ। मेरठ की एक इवेंट कंपनी के डायरेक्टर ने कंपनी की मैनेजर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कंपनी मैनेजर ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर ने उसको देहरादून से अपने घर काम के बहाने बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।  मेरठ के पांडव नगर में एक इवेंट कंपनी हैं। जिसका डायरेक्टर 55 वर्षीय हिमांशु हैं। हिमाशु ने अपनी कंपनी का एक आफिस देहरादून में खोला हुआ है। जहां पर एक युवती मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि इवेंट कंपनी डायरेक्टर हिमांशु ने देहरादून निवासी कंपनी मैनेजर को कंपनी के काम से मेरठ स्थित पांडव नगर अपने घर पर बुलाया। कंपनी मैनेजर देहरादून से अपने डायरेक्टर के घर पहुंची। आरोप है कि कंपनी डायरेक्टर हिमांशु ने कंपनी मैनेजर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। कंपनी मैनेजर ने जब डायरेक्टर हिमांशु की इस हरकत का विरोध किया तो उसने जोर-जबदस्ती शुरू कर दी और मैनेजर को कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर के घर घुसकर किसी तरह से मैनेजर केा बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने कंपनी डायरेक्टर हिमांशु की जमकर धुनाई कर दी।

Read also: Yakub Qureshi in Meerut: भगोडे़ इनामी मीट माफिया पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी सहित 17 आरोपियों पर गैंगस्टर की तैयारी,जब्त होगी संपत्ति

कंपनी मैनेजर ने भी डायरेक्टर हिमांशु के ऊपर हाथ साफ किया। इसकी जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी डायरेक्टर हिमांशु को अपने साथ थाने ले आई। जहां पर पुलिस ने पीडित मैनेजर से भी पूछताछ की। पीडित मैनेजर ने डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हिमांशु पहले भी इसी तरह की हरकतें अन्य युवतियों के साथ कर चुका है। आसपास के लोगों का कहना है कि इवेंट कंपनी चलाने वाले हिमांशु की हरकतें ठीक नहीं है। वो अपने मोहल्ले में भी महिलाओं पर आए दिन कमेंट कसता रहता है। जिसका कई महिलाओं ने विरोध किया था। मोहल्लेवासियों ने डायरेक्टर पर शराब पीने और अयशी करने का भी आरोप लगाया है।

Exit mobile version