Site icon Buziness Bytes Hindi

घर पर बनाएं बेसन वाली मूंगफली, ये रही रेसिपी


घर पर बनाएं बेसन वाली मूंगफली, ये रही रेसिपी

घर पर बनाएं बेसन में लिपटी खट्टी-तीखी मूंगफली। तो चलिए जानें कैसे बनेगी बेसन कोटेड मूंगफली

बेसन वाली मूंगफली बनाने की सामग्री

सौ ग्राम मूंगफली, दो बड़े चम्मच बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट दो बड़े चम्मच, चावल का आटा एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच, गरम मसाला एक चौथाई चम्मच, बेकिंग सोडा एक चुटकी, तेल तलने के लिए, चाट मसाला एक चम्मच।

Image Source: Google

बेसन वाली मूंगफली रेसिपी 

सबसे पहले मूंगफली को अच्छी तरह से धो लें| फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट, चावल का आटा, मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। दस मिनट के लिए मूंगफली को बेसन और सारी सामग्री में कोट करके छोड़ दें।

इसमें बेसन और सारी सामग्री से कोटेड मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके कढ़ाई में डालें। इन तैयार मूंगफली को सुनहरा होने तक तलेंगे और एक टिश्यू पेपर में निकाल लेंगे, जिससे अतिरिक्त तेल टिश्यू पेपर में सूख जाए। बेसन की मूंगफली तैयार है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकती हैं। 

Exit mobile version