Site icon Buziness Bytes Hindi

National Herald Case: आज भी लंच तक चार घंटे ईडी ने की राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेसियों का हंगामा

नई दिल्ली। कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी से ईडी ने लंच से पहले करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इतनी लंबी पूछताछ के बाद कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ईडी आफिस से बाहर निकले। बताया जाता है कि लंच के बाद फिर से राहुल गांधी से पूछताछ होगी। यानी लंच के बार राहुल गांधी एक बार फिर से ईडी आफिर लौटेंगे। ईडी आफिस में राहुल से पूछताछ के दौरान बाहर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन को उग्र होते देख दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

बता दें कि इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ईडी अफसरों ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सोमवार को भी राहुल गांधी से ईडी ने दो चरण में पूछताछ की थी। सोमवार को लंच से पहले करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई थी। आज भी राहुल गांधी को लंच से पहले करीब 4 घंटे तक पूछताछ के लिए रोका गया। राहुल गांधी लंच समय में ईडी आफिस से बाहर निकले और कार में बैठकर चुपचाप चले गए। राहुल गांधी को लंच के बार फिर से ईडी आफिस आना होगा। पूछताछ अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और अन्य कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

Exit mobile version