Site icon Buziness Bytes Hindi

Jahangirpuri Violence : RAF की तैनाती के बाद भी जहांगीरपुरी में हालात नहीं काबू,दिन में फिर हुआ पथराव

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दौरान हुई हिंसा के बाद आज सोमवार को भी हालात सामान्य नहीं है। आज सोमवार को एक बार फिर पथराव हुआ। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा में फायरिंग करने के आरोपी युवक की पत्नी को पूछताछ के लिए ले जाने के दौरान यह पथराव हुआ। हालात तनाव वाले होने के कारण इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

Also Read : नड्डा ने बंगाल उपचुनाव में भाजपा की हार पर रिपोर्ट मांगी

आज सोमवार को पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान फायरिंग करने के आरोपी सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ के लिए पहुंची। इसी दौरान वहां पर भारी भीड़ जमा हुई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद पुलिस कार्रवाई हुई और लोगों को काबू किया गया। पथराव के बावजूद पुलिस आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

बता दें कि हनुमान जयंती के दिन निकली शोभायात्रा में सोनू शेख नामक युवक ने गोली चलाई थी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा युवक सोनू शेख है।
जहांगीरपुरी सी ब्लॉक निवासी आरोपी सोनू शेख घटना के बाद से फरार है।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal – मोदी जी का गुजरात दौरा, कितना विकासपरक, कितना चुनावी

पुलिस उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए उसके घर गई थी। इसी दौरान आरोपी सोनू की पत्नी और उसके कुछ लोगों ने पहले इसका विरोध किया और उसके बाद पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने मोर्चा संभाला और आरोपी की पत्नी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले आई।

Exit mobile version