Site icon Buziness Bytes Hindi

“इटोलिजूमैब” इंजेक्शन कोरोना इलाज में होगा मददगार, डीसीजीआई से मिली मंज़ूरी


“इटोलिजूमैब” इंजेक्शन कोरोना इलाज में होगा मददगार, डीसीजीआई से मिली मंज़ूरी

नई दिल्ली: जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन की बायोजॉलिक दवा इटोलिजूमैब (Itolizumab) का प्रयोग कोविड-19 के मरीजों के इलाज में करने की भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

आपातकालीन प्रयोग को मंज़ूरी
कंपनी ने बीएसई को बताया कि डीसीजीआई ने कोविड-19 के कारण श्वसन संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के इलाज में इटोलिजूमैब इंजेक्शन (25 मिलीग्राम / पांच मिलीलीटर) का आपातकालीन प्रयोग करने की मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि इटोलिजूमैब पहली ऐसी बायोलॉजिक दवा है, जिसे दुनिया में कहीं भी कोविड-19 के मरीजों के इलाज में प्रयोग की मंजूरी मिली है।

दवा की दर अभी तय नहीं
हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह इस दवा को किस दर से बेचेगी। कंपनी ने कहा कि मुंबई और नयी दिल्ली के कई अस्पतालों में नियंत्रित क्लीनिक परीक्षण के परिणामों के बाद इटोलिजूमैब के प्रयोग की मंजूरी मिली है। बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, ‘‘नवोन्मेष आधारित एक बायोफार्मा होने के नाते कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इटोलिजूमैब के प्रयोग की मंजूरी पाने से हम गौरवान्वित हैं।’’

Exit mobile version