Site icon Buziness Bytes Hindi

Ethanol fuel: पेट्रोल, डीजल और CNG Say By By, अगस्त 2023 से इथेनाल से वाहन भरेंगे रफ्तार

j26008

Ethanol fuel: केंद्रीय परिवहन मंत्री की घोषणा अगर जल्द ही अमल में लाई गई तो आगामी अगस्त 2023 में दो पहिया और चार पहिया वाहन इथेनाल से रफ्तार भरते नजर आएंगे। यानी महंगे पेट्रोल और डीजल से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। जिसमें परिवहन मंत्री ने कहा है कि अगस्त 2023 महीने से बाजार में इथेनॉल से चलने वाली बाइक और कारें आएगी। यानी अब वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की जरूरत नहीं होगी। अगस्त से बाजार में आ रही इथेनॉल से चलने वाली कार और बाइक काफी टिकाऊ बताई जा रही हैं।

कंपनियों की माने तो कार और बाइक चलाने के लिए अब ना पेट्रोल की दरकार और न डीजल या सीएनजी जैसे महंगे ईंधन की जरूरत होगी। अगस्त 2023 माह से कार सड़कों पर इथेनॉल से चलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब बाजार में इथेनॉल से चलने वाली कार आएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकारी की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारियां दी। नितिन गडकरी ने पिछले नौ सालों में भारत ने कितनी तरक्की की है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अगस्त में बाजार में इथेनॉल से चलने वाली कार आ रही है।

नितिन गडकरी ने कहा अगस्त 2023 से इथेनॉल से चलने वाली कार ही नहीं बल्कि बाइक भी बाजार में आएगी। इस तरह अब लोगों को इथेनॉल से चार पहिए के साथ दो पहिया वाहन उपलब्ध होंगे। टोयोटा कंपनी ये कारें लॉन्च कर रही है। ये गाड़ियां 100 प्रतिशत बायो इथेनॉल से चलेंगी। बता दें पेट्रोल से इथेनॉल ईंधन सस्ता पड़ेगा। प्रदूषण भी ना के बराबर ही होगा।

Exit mobile version