Site icon Buziness Bytes Hindi

इटावा: शराब चाहिए तो वैक्सीन लगवाइये


इटावा: शराब चाहिए तो वैक्सीन लगवाइये

इटावा: यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब की घटना के बाद पूरी तरह से प्रदेश में प्रशासन और पुलिस एक्टिव हो गई है। इसके बाद पूरी तरह से प्रदेश में प्रशासन और पुलिस एक्टिव हो गई है। इस बीच इटावा में कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में वैक्सीन लगावाने को लेकर सैफई के उपजिलाधिकारी ( एसडीएम) ने एक अनूठी पहल करते हुए ठेकेदारों से कहा है कि वहर किसी को भी बगैर प्रमाण पत्र के शराब की ब्रिकी नहीं करें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे।

वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना ज़रूरी
एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें। साथ ही उन्होंने इसे लेकर शराब की दुकानों पर पोस्टर चस्पा करवा दिए हैं।

Exit mobile version