Site icon Buziness Bytes Hindi

इटावा: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 10 लोगों की मौत


इटावा: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 10 लोगों की मौत

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कालिका देवी मंदिरजा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के शनिवार शाम पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के पास हुई।

बृजेश कुमार के मुताबिक, पिनाहट बाह आगरा से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 60 लोग इटावा जिला के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर जा रहे थे, तभी कसउवा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में 10 पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों में 13 महिलाओं समेत 13 बच्चे भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version