Site icon Buziness Bytes Hindi

Latest News Today: बागपत के फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना,सांसद और डीएम ने किया पौधरोपण

बागपत। आज मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने वन महोत्सव के अंतर्गत गांव फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना की। इस दौरान नारी शक्तियों के साथ पौधरोपण किया। सांसद ने कहा पेड़ लगाना जिंदगी देना है क्योंकि बिना पेड़ों के ऑक्सीजन नहीं और बिना ऑक्सीजन जिंदगी नहीं। एक पेड़ लगाना श्रेष्ठ यज्ञ कार्य है क्योकि यह सब लोगो के हित में है।

Read also:  School Bus Accident- बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस पेड़ से टकराई, छात्रा की मौत

प्रदेश में वन महोत्सव के अंतर्गत 35 करोड़ पेड़ लगाने की योजना के लिए हम सभी बागपतवासी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा बागपत में करीब 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10 लाख से अधिक का पौधरोपण कल पूर्ण कर लिया  गया है। इस वन महोत्सव पौधरोपण जन आंदोलन के अंतर्गत बागपत का प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं और पौधे को संरक्षित करने का कार्य करें। जितना पेड़ लगाना जरूरी है उतना ही उसका संरक्षण करना हमारे लिए जरूरी है। इसलिए पेड़ लगाएं एक दूसरे को पेड़ के प्रति जागरूक करें।

Read also: No Shivling in Gyanvapi Mosque: पार्टी लाइन से हटे सपा सांसद बर्क़, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं

Exit mobile version