ईशा देओल अब अजय देवगन स्टारर वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस काफी टाइम से चर्चा में है और अब ईशा देओल भी इससे जुड़ गई हैं। खबर है कि इस सीरीज के साथ बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुकीं ईशा देओल कमबैक कर रही हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, ‘ईशा देओल और अजय देवगन एकबार फिर से साथ आ रहे हैं। ईशा देओल तख्तानी और अजय देवगन की जोड़ी रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस में एक साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत करेंगी जो कि ब्रिटिश ड्रामा सीरीज लूथर की ऑफिशियली हिंदी अडेप्टेशन है।’
कहा जा रहा है कि ईशा सीरीज में अजय की पत्नी/गर्लफ्रेंड का रोल कर सकती हैं। इतना ही नहीं रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस वेब सीरीज से ईशा और अजय करीब एकसाथ 15 साल बाद दोबारा साथ काम करने वाले हैं।
ईशा देओल ने बताया, ‘मैं लंबे समय के बाद अजय देवगन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। वह कई फिल्मों में मेरे लिए शानदार को-स्टार रहे हैं। यह सीरीज एक ग्रे ओवरटोन के साथ पुलिस ड्रामा पर एक नया रूप है, जिसे पहले हिन्दी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। ओटीटी स्पेस की शानदार सफलता के साथ, मैं इसके साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हूं।’

