Ramnagar Accident: नदी के उफान में बही आर्टिगा कार,9 लोगों की मौत

उत्तराखंडRamnagar Accident: नदी के उफान में बही आर्टिगा कार,9 लोगों की मौत

Date:

रामनगर। नदी के उफान में बही आर्टिगा कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की को जिंदा बचा लिया गया है। घअना रामनगर में ढेला नदी की है। इस समय बारिश के चलते सभी नदी और नालों में पानी अपने पूरे उफान पर है। आज ढेला नदी भी रात से ही पूरे उफान में है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। आज सुबह करीब 5:30 बजे एक अर्टिगा कार तेज बहाव की ​जद में आकर बह गई। जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। एक लड़की को बचाया जा सका है। घायल लड़की को मेडिकल चिकित्सा मुहैया कराई गई है। नदी में बहकर डूबी कार से सभी नौ शव निकाल लिए गए हैं। घंटों की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को भी बाहर निकाल लिया है।

Read also: Kullu Bus Accident: कुल्लू में खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल

ढेला नदी के क्षेत्र में देर रात से जमकर बारिश हो रही है। जिससे नदी और नाले पूरे उफान पर है। इससे नदी में बाढ़ आ गई है। काशीपुर से रामनगर जाने वाले रास्ते में नदी का बहाव देखकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने कार चालक को नदी में तेज बहाव की सूचना देने के लिए हाथ से इशारा कर उनको रोकने की कोशिश की थी। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और बहाव की चपेट में आ गई। कार में दस लोग सवार थे। जिनमें से सिर्फ एक लड़की को ही जीवित बचाया जा सका है। वहीं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने घटना और इसके रेस्क्यू की पुष्टि की है।

Read also: Italy Alpine: गर्मी के चलते टूटा अल्पाइन ग्लेशियर का हिस्सा, छह लोगों की मौत 18 मलबे में फंसे

वाहन में सवार अधिकतर लोग पंजाब के थे और कार पर पटियाला आरटीओ का नंबर दर्ज है। कार ढेला से रामनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हुए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई और स्थानीय लोगों ने कार और शवों के रेस्क्यू में मदद की। कार पानी में पत्थरों के बीच फंसी हुई थी। जिसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला जा सका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...