Site icon Buziness Bytes Hindi

Equitas Small Finance Bank ने FD ब्याज दरों में किया इजाफा

Business:- भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में की गई वर्द्धि के बाद सभी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंकों ने कर्ज और जमा दोनो पर ब्याज दरों को बढ़ाया है जिससे अगर कोई प्रभावित होगा तो वह है बैंक का ग्राहक। वही अब खबर है कि इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। 
बैंक ने 2 करोंड से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ने एक साल से 3 साल तक की अवधि वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की नई ब्याज दरें आज यानी 27 जून से प्रभावी होंगी। बैंक अपने ग्राहकों को 7 से 45 दिन की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज , 46 दिन से 62 दिन की अवधि पर 4 फीसदी ब्याज, 63 दिन से लेकर 90 दिन की अवधि पर 4.25 फीसदी ब्याज , 91 दिन से 180 दिन की अवधि पर 4.75 फीसदी ब्याज , 181 दिन से 364 दिन की अवधि पर 5.25 फीसदी ब्याज देगा।
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था। उन्होंने यह इजाफा आरबीआई द्वारा रेपो रेट की गई वृद्धि के बाद किया। जानकारी के लिए बता दें आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 जून, 2022 को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए इसे 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दिया था।
Exit mobile version