सरकार ने पूरी कश्‍मीर वादी को रेड जोन माना

फीचर्डसरकार ने पूरी कश्‍मीर वादी को रेड जोन माना

Date:


सरकार ने पूरी कश्‍मीर वादी को रेड जोन माना

नई दिल्ली: कश्‍मीरियों को लाकडाउन के तीसरे चरण के तहत कोई छूट नहीं मिलने जा रही क्‍योंकि बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी कश्‍मीर वादी को रेड जोन मान लिया गया है। हालांकि एक जिला ग्रीन में और कुछेक ओरेंज में भी आते हैं पर प्रशासन कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर डिविजन में केवल चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूरी घाटी को रेड जोन के तौर पर देखा जाएगा और जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की कोई छूट की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि राष्ट्रीय लॉकडाउन को सोमवार से दो सप्ताह के लिए और बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पी.के. पोल ने कहा कि रेड और ऑरेंज जोन के बीच बहुत कम अंतर है। उन्होंने कहा कि हम इस समय ढिलाई नहीं कर सकते। अगले आदेश तक घाटी के सभी दस जिलों को रेड जोन माना जाएगा।

पोल ने कहा कि हमारे पास केवल एक जिला है, जिसे ग्रीन जोन घोषित किया गया है। पुलवामा भले ही ग्रीन जोन हो लेकिन, यहां कुछ नए मामले भी प्रकाश में आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केवल चार जिलों बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग को रेड जोन बताया है। पुलवामा ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जबकि कश्मीर डिविजन के अन्य सभी पांच जिलों, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, गांदरबल और बारामूला को ऑरेंज जोन कहा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...