Salman Khan : पनवेल फॉर्म हाउस पर होनी थी सलमान खान हत्या , शूटर का खुलासा

एंटरटेनमेंटSalman Khan : पनवेल फॉर्म हाउस पर होनी थी सलमान खान हत्या...

Date:

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास प्लान B मौजूद था, इस प्लान के तहत बॉलीवुड एक्टर को उनके पनवेल फॉर्म हाउस या उसके रास्ते में मारा जा सकता था, इस बात का खुलासा पकड़े गए गैंगस्टर कपिल पंडित ने पुलिस से पूछताछ के दौरान किया। 

गैंगस्टर कपिल पंडित ने बताया है कि सलमान को पनवेल में उनके फार्म हाउस में मारने की तैयारी पूरी कर ली गई थी. इसके लिए फॉर्म हाउस के पास ही एक कमरा किराये पर लिया गया था जहाँ से सलमान के फॉर्म हाउस आने जाने की पूरी रेकी की गयी थी. शूटर के मुताबिक सिद्दू मुसेवाला हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने उसे इस काम के लिए सौंपा था. जिसे अंजाम देने के लिए एक टीम मुंबई पहुंची थी. 

गैंगस्टर ने बताया है कि सलमान खान को पनवेल फॉर्म हाउस के अंदर ही जान से मारने की साजिश रची गई थी. लेकिन कड़ी सुरक्षा और एक्टर की पर्सनल सिक्योरिटी के कारण साजिश को अंजाम नहीं दिया जा सका. गैंस्टर ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से सलमान की एक एक्टिविटी पर नज़र थी, पनवेल जाते हुए सलमान की कार किस स्पीड से चलती थी, सिक्योरिटी में सलमान के साथ कौन कौन रहता है, पनवेल के रास्ते पर कहाँ कहाँ गढ्ढे हैं. कहाँ पर सलमान खान की कार को ट्रैप किया जा सकता है. गैंगस्टर ने यह भी बताया कि सलमान को मारने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार भी कमरे पर इकठ्ठा कर लिए गए थे.    

शूटर ने यह भी बताया कि इस बीच सलमान खान दो बार अपने फॉर्म हाउस पर गए लेकिन उनका पर्सनल सिक्योरिटी गॉर्ड शेरा उनके साथ साये की तरह मौजूद था इसलिए वो अपनी साजिद को अंजाम नहीं दे सके. दरअसल सलमान से लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी काले हिरन का शिकार करने वाले केस से चली आ रही है क्योंकि राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरन के रखवाले के रूप में जाने जाते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related