राज कुंद्रा का अश्लील रैकेट मामला 3 महीने से भी ज्यादा समय से चर्चा में है। मामले में शामिल कई नाम सामने आए हैं और उनमें से एक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने राज और शिल्पा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप में FIR भी दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के वकीलों की चेतावनी के बावजूद भी शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और अपनी बात और आरोपों को खुल कर लगाया था।
Read also: राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के दिए गए बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज
अब एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात सामने आई है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने आगे बढ़कर शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दंपति के वकील द्वारा भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ आरोप बिना किसी सबूत के “मनगढ़ंत, झूठे, फर्जी, निरर्थक, निराधार” थे।
नोटिस में, शर्लिन को लेकर यह भी दावा किया है कि शर्लिन के केस करने के कदम का उद्देश्य मानहानि और पैसे की उगाही करना था। इसके अलावा, नोटिस में कहा गया है कि शिल्पा शेट्टी जेएल स्ट्रीम ऐप के कार्यकारी मामलों में शामिल नहीं हैं। इसमें आगे लिखा गया है, “यह और कुछ नहीं बल्कि मिसेज शर्लिन द्वारा एक अवांछित विवाद पैदा करने और मीडिया का ध्यान मिसेज शिल्पा शेट्टी के नाम की ओर खींचने की शर्मनाक कोशिश है।”
Read also: अभिनेता उमेश कामत ने कहा, राज कुंद्रा मामले में गलत रूप से मेरा नाम घसीटा गया
नोटिस में आगे कहा गया है, ‘यह शर्लिन चोपड़ा का एक आइडिया से ज्यादा कुछ नहीं है जिसमें श्रीमती शर्लिन चोपड़ा को नोडल साइबर थाने के सीआर नंबर 02/2020 में बतौर आरोपी पेश किया गया है। श्रीमती शर्लिन चोपड़ा द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 के 499, 550, 389 और 195 (ए) के तहत अपराध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस पेशी में ये भी लिखा गया है की हमें भारतीय न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है, और हम श्रीमती शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दीवानी / आपराधिक कार्यवाही शुरू करेंगे। अब आगे देखना यह है की राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी द्वारा लगाया गया यह आरोप न्यायालय द्वारा स्वीकार्य होगा या नहीं। बॉलीवुड में काफी लम्बे समय से ही भूचाल चल रहा है और यह राज कुंद्रा सम्बन्धी मामले का रुख भी मोड़ सकता है।

