रिलीज से पहले ब्रह्मास्त्र को मिली बड़ी उपाधि

एंटरटेनमेंटरिलीज से पहले ब्रह्मास्त्र को मिली बड़ी उपाधि

Date:

मनोरंजन:- आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की बहुचर्चित फ़िल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज से पहले ही जनता का बेशुमार प्यार मिल रहा है । इस फ़िल्म में लोकप्रिय कपल रणवीर और आलिया स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फ़िल्म के गाने का टीजर ज्यो ही रिलीज हुआ मार्केट में उसने अपनी एक अलग धमक बना ली थी दोनो को ऑडियंस से खूब प्यार मिला। वही अब इस फ़िल्म ने रिलीज से पूर्व ही एक और खास उपलब्धि हासिल की है। 

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा को ग्लोबल थ्रियेटिकल रिलीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इससे पहले फ़िल्म को इस लिस्ट में लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 जैसी हॉलीवुड फिल्में ही शामिल थीं।
इसके अलावा यह भारतीय सिनेमा की पहली फ़िल्म है जिसे वैश्विक थ्रियेटिकल रिलीज स्लॉट में जोड़ा गया है। इस फ़िल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। इस फ़िल्म की रिलीज का सभी को खूब इंतजार रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...