Entertainment । फिल्म पृथ्वीराज के रिलीज को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। बता दें फ़िल्म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है तो वहीं इस फ़िल्म पर सियासत होती भी दिखाई दे रही है।
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते फिल्म के रिलीज़ को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) अनाउंसमेंट के वक्त से ही चर्चा में हैं।
जब अक्षय कुमार ने 8 मई 2022 को ट्वीट कर लिखा था कि बस एक दिन और…सम्राट पृथ्वीराज चौहान… ट्रेलर कल आ रहा है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। #YRF50 के साथ अपने नजदीकी थिएटर में 3 जून को सम्राट #पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।
तो इसको कोट करते हुए सुदर्शन न्यूज के एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ने रिट्वीट कर लिखा “अक्षय जी, इस फ़िल्म के नाम में भी “सम्राट” जोड़ कर सम्राट पृथ्वीराज कर दीजिए, जैसे आपने टेक्स्ट में लिखा है। केवल पृथ्वीराज लिखना विश्व के सबसे महानतम सम्राट का घोर अपमान है। पृथ्वीराज नहीं सम्राट पृथ्वीराज कहो।”

