इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दौरे से हो सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली

स्पोर्ट्सइंग्लैंड-वेस्टइंडीज दौरे से हो सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली

Date:


इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दौरे से हो सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इस श्रृंखला को अगर ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिल गयी तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी जो कोविड-19 महामारी के चलते निलंबित है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘‘बोर्ड ने वेस्टइंडीज के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के चिकित्सा और क्रिकेट संबंधित प्रतिनिधियों और सलाहकारों के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही यह फैसला किया गया है।’’

इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये दो स्थल हैंपशर का एजियास बॉउल और लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड का प्रस्ताव दिया गया है और दोनों के पास ही होटल हैं। सभी मैच दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में खेले जायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...