Site icon Buziness Bytes Hindi

इंग्लैंड को भारत दौरे पर अभ्यास के लिए मिलेंगे से सिर्फ 3 दिन


इंग्लैंड को भारत दौरे पर अभ्यास के लिए मिलेंगे से सिर्फ 3 दिन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दाैरे को समाप्त करने के बाद इंग्लैंड टीम की मेजबानी करने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट, 5 टी20 व 3 वनडे मैच खेलने के लिए भारत को बुधवार चेन्नई पहुंच जाएगी। पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले मेजबान टीम को छह दिन तक क्वारेंटाइन रहना पड़ेगा और इस कारण उसकी टीम को पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास के लिये केवल तीन दिन का समय मिलेगा।

बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स रविवार की रात को ही भारत पहुंच गए थे। ये सभी खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। उन्हें होटल में पृथकवास पर रहने के बाद अभ्यास के लिए पांच दिन का समय मिलेगाय़ सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार परीक्षण किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को श्रीलंका पहुंचने पर 48 घंटे बाद अभ्यास की अनुमति मिल गई थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से केवल मोईन अली को आगमन पर पॉजीटिव पाए गए थे। गाैर हो कि भारतीय टीम कोरोना जैसी गंभीर महामारी के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन करेगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिये इसका सहज आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह इंडिनय प्रीमियर लीग को स्वदेश में आयोजित कर सकता है। आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था। श्रृंखला के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जानी है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। आस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी तालिका में टाॅप पर है।

Exit mobile version