धीमी ओवर गति केलिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना

स्पोर्ट्सधीमी ओवर गति केलिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना

Date:


धीमी ओवर गति केलिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर यहां भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इयोन मोर्गन की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिये गये समय से एक ओवर धीमी रही जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एलीट पैनल के मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन से संबंधित है जिसमें दिये गये निर्धारित समय से प्रत्येक धीमे ओवर के लिये टीम के खिलाड़ियों की फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

भारत ने गुरुवार की रात को यह मैच आठ रन से जीता था जिससे पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गयी। मोर्गन ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर के एन अनन्तापद्मनाभन, नितिन मेनन और तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने जुर्माना तय किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...