Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं


भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं है, वह जल्दी ही इंग्लैंड वापस लौटेंगे जहां पर उनकी कोहनी की चोट का इलाज किया जायेगा।

ईसीबी ने जेक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान को वनडे टीम के साथ कवर के रूप में जोड़े रखने का फैसला किया है जो कि अहमदाबाद से टीम के साथ ही पुणे आयेंगे।

ईसीबी ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन और रीस टॉप्ले को जगह दी गई है जो कि टी20 टीम से अलग जुड़ेंगे। जबकि लगभग पूरी टी20 टीम को ही वनडे टीम के लिये चुन लिया गया है।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ले, मार्क वुड।

Exit mobile version