इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. मैनचेस्टर में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 205 रनों का लक्ष्य 58वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दूसरी पारी में जो रूट 62 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जेमी स्मिथ 39, हैरी ब्रूक 39 और डैन लॉरेंस 34 प्रमुख बल्लेबाज रहे।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 24 वर्षीय जेमी स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 236 और दूसरी पारी में 326 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में विकेटकीपर जेमी स्मिथ के शतक की बदौलत 358 रन बनाए थे.
जुलाई में वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के बाद, इस जीत ने 2024 की गर्मियों में इंग्लैंड ने अब तक की चार में से चार जीत दर्ज कीं।श्रीलंका के लिए कामिंडू मेंडिस ने ज़बरदस्त संघर्ष किया और अपने शानदार शतक की बदौलत टीम को इस स्थिति में पहुँचाया जहाँ वो लड़ाई लड़ सकती थी, श्रीलंका इस मिशन में कुछ हद तक कामयाब भी रहा लेकिन 205 का लक्ष्य शायद छोटा था. हालाँकि 70 रनों पर इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे और एक अच्छा स्पेल इंग्लैंड के सपने को चूर कर सकता था लेकिन जो रुट के साथ पहली पारी के शतकवीर जेमी स्मिथ ने एकबार फिर इंग्लैंड को संभाला और इंग्लैंड को जीत के काफी करीब ले जाकर आउट हुए, जेमी जब आउट हुए तब तक इंग्लैंड संकट से निकल चुकी थी.
इंग्लैंड ने इस जीत के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में एक लम्बी छलांग मारी है और अब वो अंक तालिका में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के बाद चौथे नंबर पर पहुँच गयी है और पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की शृंखला में वो कीवियों से आगे निकल जायँगे। अभी इंग्लैंड के WTC में परसेंटाइल पॉइंट 41 हैं. भारत 68 पॉइंट के साथ टॉप पर है, वहीँ ऑस्ट्रेलिया के 62 अंकों पर है और न्यूज़ीलैण्ड के 50 PCT हैं।

