Site icon Buziness Bytes Hindi

Champion: ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड को मिली 16 लाख डॉलर की इनामी राशि

England gets $1.6 million prize money with trophy

पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड आज दो साल के लिए टी 20 क्रिकेट का नया किंग बन गया, अब जब किंग बना है तो मालामाल भी होगा। सही भी है, इस खिताबी जीत के साथ उसके ऊपर पैसों की बारिश भी हुई है. उसे चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 16 लाख डॉलर यानि लगभग 13 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम भी हासिल हुई है. बता दें कि आज एमसीजी मैदान पर बारिश की संभावनाओं के बीच ICC टी 20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था. पाकिस्तान की टीम ने 137 रन बनाये थे जिसे इंग्लैंड की टीम ने एक ओवर और पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था.

टीम इंडिया भी हुई मालामाल
विजेता टीम इंग्लैंड की टीम को इनामी रकम के रूप में 16 लाख डॉलर यानि 12.88 करोड़ रुपये प्राप्त हैं. रनर अप टीम पाकिस्तान को भी करोड़ों की रकम प्राप्त हुई है, पाकिस्तान को उपविजेता रहने पर 8 लाख डॉलर यानि 6.44 करोड़ रुपये की रकम मिली है. सिर्फ यही नहीं, इसके अलावा भी इन दोनों टीमों सुपर-12 स्टेज में मुकाबले खेलने और जीतने के लिए भी रकम मिली है. अगर टीम इंडिया की बात करें तो सेमीफाइनल में हार के बावजूद उसे बंपर राशि मिली. सेमीफाइनल तक पहुंचने के चलते 4 लाख डॉलर मिले इसके साथ ही सुपर-12 स्टेज में पांच में से चार मैचों में जीत हासिल करने पर उसे एक लाख साठ हजार डॉलर की इनामी रकम मिली.

5.6 मिलियन डॉलर की थी इनमे रकम
बता दें कि आईसीसी ने इस टी20 वर्ल्डकप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर (45.14 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी रखी थी जिसे सभी 16 टीमों में अलग-अलग तरह से बनता जाना है. इसके मुताबिक विनर को 1.6 मिलियन डॉलर, रनर अप को 0.8 मिलियन डॉलर, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 4-4 लाख डॉलर दिए जाने का प्रावधान था. सुपर-12 स्टेज खेलने और सेमी फाइनल में न पहुँच पाने वाली टीमों को भी आईसीसी 70 हजार डॉलर देगी, बता दें कि जबकि पिछले टी-20 वर्ल्डकप में यह राशि 40 हजार डॉलर ही थी. इसके अलावा जो चार टीमें क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई उन्हें भी 40 हजार डॉलर मिलेंगे.

Exit mobile version