Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan vs England T20: इंग्लैंड ने वार्मअप मैच में पाकिस्तान को धुल चटाई

Pakistan vs England T20:

#image_title

अभी पिछले दिनों ही पाकिस्तान को उनके घरेलू मैदानों पर धूल चटाने के बाद इंग्लैंड ने उस सिलसिले को जारी रखते हुए टी-20 विश्व कप के मैच में 26 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से रौंद दिया है. इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की, वहीँ पाकिस्तान के इस मैच में उनके अप्रोच को देखकर ऐसा लगा कि वह इस मैच को एक मज़ाक के तौर पर ले रहे हैं. पाकिस्तान टीम का एक नॉन सीरियस अप्रोच इस मैच में सामने आया. वहीँ इंग्लैंड की टीम ने इसे अन्य मैचों की तरह ही खेला और अपना प्रोफेशनल अप्रोच दिखाया जो उनकी सफलता का राज़ है और वह ICC रैंकिंग में भारत के बाद दुसरे नंबर पर हैं.

पाकिस्तान की टीम शादाब खान की कप्तानी में उतरी क्योंकि बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान और हारिस रउफ ने रेस्ट करना बेहतर समझा। एक तेज़ शुरुआत के बाद पाकिस्तान की टीम फिर संघर्ष करने लगी और निर्धारित 19 ओवरों में 160 रन ही बना सकी. जवाब में इंग्लैंड ने 14.4 ओवरों चार विकेट खोकर 163 रन बनाये और आसानी से मैच जीत लिया। उनकी तरफ से हैरी ब्रूक ने 24 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली। उससे पहले बेन स्टोक्स ने सिर्फ 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर जीत की बुनियाद रखी, इस बुनियाद को लियाम लिंनगस्टोने के आक्रामक 28 और सैम करन के कड़क 33 रनों की पारियों और मज़बूत बनाया. पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन आफरीदी ने आज कई महीनों बाद मैदान पर वापसी की और दो ओवर डाले, हालाँकि उनको विकेट कोई नहीं मिला लेकिन रन भी मात्र सात ही दिए. हारिस रउफ की अनुपस्थित में पाकिस्तान का आक्रमण एकदम साधारण नज़र आया और लगभग सभी गेंदबाज़ों की ज़ोरदार पिटाई हुई.

इससे पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड को 161 रनों का टारगेट दिया। पाकिस्तान के लिए इस मैच में बाबर और रिज़वान की गैरमौजूदगी में शान मसूद और हैदर अली ने पारी की शुरुआत की। शान मसूद आज पहली बार खुलकर खेलते हुए नज़र आये और 22 गेंदों 39 रनों की आक्रामक इनिंग खेलकर आउट हुए. हैदर अली 18, शादाब खान 14, इफ्तिखार अहमद 22 और आसिफ अली ने 14 रनों की पारियां खेलीं। आखिर में मोहम्मद वसीम ने 16 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुँचाया। इंग्लैंड ने वार्म अप मैच का पूरा फायदा उठाते हुए अपने आठ गेंदबाज़ों को आज़माया.

Exit mobile version