Site icon Buziness Bytes Hindi

सिडकुल में नौकरी की तलाश में आए आटोमोबाइल इंजीनियर का शव फंदे पर लटका मिला

automobile engineer suicide

रुद्रपुर। सिडकुल में नौकरी के लिए आए संभल निवासी ऑटोमोबाइल इंजीनियर का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

रजपुरा, संभल निवासी कपिल बीती 17 दिसंबर को सिडकुल में नौकरी तलाशने के लिए आया था। मृतक युवक ने ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया था। वह आवास विकास कालोनी में किराए पर रहता था। वह अपने दोस्त के कमरे में ठहरा था। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले दोस्त किसी काम से अपने घर चला गया और कमरे में कपिल अकेला था।

युवक कपिल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस दौरान चला जब टहलते हुए मकान मालिक ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। सूचना पर देर रात कपिल के परिजन भी पहुंच गए।
कपिल चार भाई-बहनों में बड़ा था।

हाल में उसकी एक बहन की शादी हुई थी। उसके पिता हरिशंकर गांव में दुकान चलाते हैं। कपिल की मौत के बाद से पिता बेसुध हो गया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। वो शव को लेकर संभल चले गए।

Exit mobile version