गंदी हरकत की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर बेचता था
सीबीआई ने कंसा शिकंजा , बुरे फंसे इंजीनियर बाबू
लखनऊ। पैसे की चाहत में आदमी कितना गिर जाता है कि वह सब भूल जाता है कि वह क्या कर रहा है। और उसे सिर्फ मनी ही मनी दिखायी पड़ती है। ऐसा ही एक ताजा मामला यूपी से सामने आया है जहां पर बाल यौन शोषण का मामला सामने आया है। और आरोप लगा है सिचाई विभाग के इंजीनियर पर।
जी हां ताजा मामला चित्रकूट का है। यहां पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के इंजीनियर को बच्चों से यौन शोषण के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दस साल से इस कृत्य को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं वह बच्चों के साथ गंदी हरकत की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर बेचता था। मामले में मुख्य आरोपित उत्तर प्रदेश सिंचाईं विभाग के एक जूनियर इंजीनियर चित्रकूट निवासी रामभवन को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप है। सीबीआई की टीमों ने चित्रकूट में जूनियर इंजीनियर तथा उसके साथियों के आवास की तलाशी ली गयी। जहां से करीब आठ लाख रुपया नकद, १२ मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब-कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस जिनमें पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड और कई यौन टॉय मिला है।
आरोपितों ने कथित तौर पर पांच से १६ वर्ष की उम्र के बच्चों को लुभाने के लिए आवास पर मिले इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गैजेट्स का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि वह छोटे बच्चों को लालच देकर अपनी जाल में फंसाता था। वह उन्हें मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स देकर मुंह बंद रखने को कहता था। एक के बाद एक उसने कई बच्चों को इस तरह शिकार बनाया। लेकिन अब सीबीआई की गिरफ्त में आ चुका है।

