Site icon Buziness Bytes Hindi

Engagement Ceremony: कौन हैं अंबानी खानदान की होने वाली बहू Radhika Merchant, देखें तस्वीरें

Mukesh Ambani

देश के नंबर वन और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई  गई है। वहीं सोशल मीडिया पर अनंत की होने वाली दुल्हनियां राधिका मर्चेंट काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन दोनों की सगाई उदयपुर से 48 किलोमीटर दूर राजस्थान के नाथवाड़ा में स्थित श्रीनाथ मंदिर में हुआ। बता दें कि अंबानी खानदान की होने वाली ‘छोटी बहू’ राधिका मर्चेंट की बात करें तो वो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ (Encore Healthcare CEO) विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

कौन है राधिका मर्चेंट?

18 दिसंबर 1994 को मुंबई में जन्मीं राधिका मर्चेंट की स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से हुई है। वहीं 28 साल की राधिका एक ट्रेंड डांसर हैं। राधिका ने श्री निभआ आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम सीखा है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की बचपन की दोस्ती हैं, दोनों की साथ में गजब बॉन्डिंग है। राधिका को किताबें पढ़ना, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है, अनंत की मां नीता अंबानी के साथ राधिका की गहरी दोस्ती है। इतना ही नहीं अंबानी परिवार के सामने उनकी एक स्टेज परफॉर्मेंस भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

आपको बता दें कि दोनों परिवार के करीबी लोग तथा मंदिर के पुरोहित ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर देखने से साफ पता चलता है कि राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को पहले से जानते हैं और वो दोनों के काफी करीबी है। क्योंकि राधिका मर्चेंट को ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादियों में परिवार के साथ देखा गया है।

Exit mobile version