लाइफस्टाइल डेस्क। Energetic Health Tips – गर्मी इस वक्त अपने चरम पर है, इसके कारण बिना बात के थकान महसूस होती है। ऐसे में लोग चाय या कॉफी की मदद से बॉडी को एनर्जेटिक बनाते है। लेकिन चाय और कॉफी पीने के बजाय आप एक बार इन चीजों को भी अपनाए, काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
Read also: 30+ Skin Care Routine: बढ़ती उम्र में दिखे जवां, फॉलो करे ये टिप्स!
पहले तो सुबह जल्दी उठे, इससे आपको पूरे दिन एनर्जेटिक फील होगा। आप जल्दी उठेंगे तो आपके पास दूसरे कामों के लिए पर्याप्त वक्त होगा साथ ही आप कुछ एक्टिविटीज़ भी कर सकते है जो आपको अंदर से खुश करती है। इसके अलावा, ये भी ध्यान दे की आप 7-8 घंटे की नींद ले रहे हो।
आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहे और चाहे तो ही, छाछ, नारियल पानी, फलों, सब्जियों का जूस, नींबू का रस, सत्तू, बेल का शरबत आदि का भी सेवन कर सकते है। ये बॉडी के लिए फायदेमंद हैं और साथ ही आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी।
Read also: Summer Health Tips: गर्मी से बचे रहने के लिए ये 3 हेल्थ टिप्स करे फॉलो!
गर्मियों में एनर्जेटिक रहने के लिए एक्सरसाइज़ करें, योग करें, बैडमिंटन, फुटबॉल या जो भी खेल आपको पसंद हो उसे खेले। ऐसा करने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है और आप थकान नहीं महसूस करते।
