Site icon Buziness Bytes Hindi

प्राइमरी पाठशाला से अमेरिका तक सफर तय करने वाली होनहार छात्रा का अंत


प्राइमरी पाठशाला से अमेरिका तक सफर तय करने वाली होनहार छात्रा का अंत

अमेरिकी के बॉब्सन कॉलेज की छात्रा थी सुदीक्षा भाटी
भारत सरकार के खर्च पर अमेरिका में कर रही थी स्टडी

बुलंदशहर। अमेरिका के बॉब्सन कालेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ने वाली गौतमबुद्धनगर के दादरी की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की सोमवार को बुलंदशहर में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप करने वाली छात्रा सुदीक्षा अपने चाचा के साथ मामा के घर औरांगबाद जा रही थी, तभी बुलंदशहर औरांगबाद रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और होनहार छात्रा की मौत हो गई।

सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉब्सन कालेज में स्टडी कर रही थी और छुट्टियों में घर आई हुई थी। 20 अगस्त को सुदीक्षा भाटी को अमेरिका वापस लौटना था। इससे पहले ही सुदीक्षा भाटी अमेरिका लौटती सोमवार सड़क हादसे में होनहार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे की सुशिक्षा को भारत सरकार की तरफ से अमेरिका पढ़ने के लिए 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है थी।

वहीं, सुदीक्षा भाटी के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया। कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी पीछे स्टंट करने लगते थे। अचानक बुलेट सवार युवकों ने अपनी बाइक का ब्रेक लगा दिया। जिससे उनकी बाइक डिसबैलेंस होकर सड़क पर जा गिरी।इस हादसे में होनहार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं होनहार छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राइमरी से अमेरिका का सफर
गौतमबुद्ध नगर के दादरी तहसील की रहने वाली सुदीक्षा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं। सुदीक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल से कक्षा पांच तक पढ़ाई की। प्रवेश परीक्षा के जरिये सुदीक्षा का एडमिशन एचसीएल के मालिक शिव नदार के सिकंदराबाद स्थित स्कूल में हो गया। सुदीक्षा ने कक्षा 12 में बुलंदशहर टॉप किया और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उसका चयन अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में हुआ। पढ़ाई के लिए सुदीक्षा को भारत सरकार की तरफ से 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली

Exit mobile version