श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ , 3 आतंकवादी ढेर

फीचर्डश्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ , 3 आतंकवादी ढेर

Date:


श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ , 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान 3 आतंकवादी के मारे जाने की रिपोर्टें हैं।

देर तक चली मुठभेड़
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमराबाद लवायपोरा के समीप मंगलवार की शाम को अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बल के जवान लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी एक मकान में छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायाी। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही

रात में रोक दिया था अभियान
उन्होंने बताया कि अंधेरे और ठंड के कारण अभियान रोक दिया गया। सुरक्षा बलों ने कड़े गश्त और आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए लक्षित मकान के आसपास लाइटें लगवायी । आज सुबह हाेने पर अभियान तेज कर दिया गया । कुछ देर तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।

अभियान जारी
सूत्रों के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। कानून एवं व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए समीप के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...