Site icon Buziness Bytes Hindi

टाइगर 3 में इमरान हाशमी बनेंगे पाकिस्तानी एजेंट


टाइगर 3 में इमरान हाशमी बनेंगे पाकिस्तानी एजेंट

एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ ने मार्च में मुंबई के यशराज स्टूडियो में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी थी. फिल्म में दोनों स्पाई अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाएंगे. सलमान और कटरीना के कुछ समय बाद इमरान हाशमी ने भी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी थी. फिल्म की शूटिंग काफी सिक्योरिटी के साथ हुई. अब फिल्म में इमरान हाशमी का क्या रोल होगा इसे लेकर जानकारी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक इमरान हाशमी फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का रोल निभाएंगे. जो सलमान खान द्वारा निभाई गई रॉ अधिकारी, टाइगर के खिलाफ खड़े होंगे. ये निश्चित रूप से टाइगर वर्सेज टाइगर है. इमरान का कैरेक्टर काफी स्मार्ट होगा. उनका लुक अभी तक निभाए गए निगेटिव रोल्स से कई आगे होगा. काफी स्टाइलिश भी होगा.

फिल्म की शूटिंग की बात करें तो जून मिड से शूरू होने की उम्मीदें हैं. निर्माता आदित्य चोपड़ा ने वेस्टर्न देश के कुछ हिस्सों को शूटिंग के लिए बुक किया है. यूरोपीय देशों में शेड्यूल फॉलो किया जाएगा. इसमें कुछ स्थानों को पहले से ही एक था टाइगर की शूटिंग हो चुकी है. रणवीर शौरी जिन्होंने पहले पार्ट में टाइगर के दाहिने हाथ गोपी की भूमिका निभाई थी, जासूसों की दुनिया में वापसी करेंगे.

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के गाने प्रीतम ने कंपोज किए हैं. एक्शन डिजाइन करने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर टीम्स को ऑन बोर्ड लिया है. टाइगर 3 काफी बड़े लेवल पर बन रही है. इसका बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है. मनीष शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है.

Exit mobile version