Site icon Buziness Bytes Hindi

Emotional Card: चंद्रबाबू नायुडु ने कहा, ये मेरा आखरी चुनाव

chandrababu nayudu

आंध्र प्रदेश की सत्ता से दूर हो चुके तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इमोशनल कार्ड खेला है, उन्होंने कहा कि ये उनका आखरी चुनाव हो सकता है. उन्होंने अपने एक रोड शो के दौरान समर्थकों से अपील कि वो उनके उस संकल्प को पूरा करें जिसमें उन्होंने कहा था कि वो विधानसभा की चौखट पर तब तक कदम नहीं रखेंगे जबतक तेदेपा सत्ता में नहीं लौटती है. उन्होंने लोगों से अगले चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की.

लोगों को याद दिलाया 2021 का संकल्प

कुरनूल में बुधवार शाम एक रोड शो के दौरान नायडू ने कहा कि अगर उन्हें विधानसभा जाना है, राजनीति में रहना है, प्रदेश के साथ न्याय करना है तो यह तब तक नहीं हो सकता जब तक आप अगले चुनाव में उनकी जीत को सुनिश्चित नहीं करते, उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव हो सकता है। तेदेपा प्रमुख ने रोड शो के दौरान लोगों से उन्हें आशीर्वाद देने का सवाल किया ? उन्होंने पूछा कि क्या आप लोगों को उनपर भरोसा है? उन्होंने 2021 का संकल्प याद दिलाया। बता दें कि इस समय 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेलुगु देशम पार्टी के 23 ही विधायक हैं।

भविष्य किसी और को सौंपने की कही बात

नायुडु ने कहा कि चीजों को सही करके वो राज्य को प्रगति के रास्ते पर वापस लाएंगे और उसके बाद भविष्य की राजनीतिक बागडोर किसी और को सौंप देंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी लड़ाई नई नस्ल और राज्य के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि हर घर में यह बहस का मुद्दा बनना चाहिए। नायुडु ने कहा कि वो पहले भी ऐसा करके दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा अपील की कि आप लोग इसके बारे में सोचें और सही-गलत का आंकलन करें। अगर आप लोगों को मेरी बात सही लगे तो मेरा सहयोग ज़रूर करें।

Exit mobile version