Myanmar Emergency: म्यांमार में छह महीने के लिए बढ़ाया गया आपतकाल,नहीं गठित होगी अभी सरकार

इंटरनेशनलMyanmar Emergency: म्यांमार में छह महीने के लिए बढ़ाया गया आपतकाल,नहीं गठित...

Date:

म्यांमार। म्यांमार की जुंता सैन्य सरकार देश में चल रहे राष्ट्रीय आपातकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने जा रही है। यह जानकारी आज सोमवार को दी गई। सेना जनरल मिन आंग हलिंग ने बताया कि सेना की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से समर्थन के बाद आपातकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक मिन आंग हलिंग ने बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को रखने की बात कही। हलिंग ने कहा कि देश में अनुशासित बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करना जारी रखना चाहिए। जो लोगों की इच्छा है। बता दें कि आपातकाल को आगे बढ़ाने की घोषणा आंग सान सू की पार्टी के एक पूर्व विधायक और एक प्रमुख कार्यकर्ता सहित चार कैदियों को फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद की है।

Read also: सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम निर्णय : नोएडा के ट्विन टावर गिराए जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

चारों को क्रूर और अमानवीय आतंकी कृत्यों के आरोपों में फांसी की सजा दी गई है। चारों को जेल की तय प्रक्रिया के तहत फांसी पर लटकाया जाएगा। कब और कहां सजा दी जाएगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। देश में तख्तापलट के बाद से म्यांमार सेना के खिलाफ कई देशों ने वैश्विक प्रतिबन्ध लगाए जाने की मांग की। जुंता सरकार द्वारा फांसी की सजा के फैसले के बाद से वैश्विक स्तर पर कई देश म्यांमार की निंदा कर रहे हैं। म्यांमार सेना लोकतंत्र की मांग करने वाले सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को जेल में डाले जाने के कारण विवादों में है। अब फांसी सजा के फैसले पर संयुक्त राष्ट्र ने विरोध दर्ज कराया है। फांसी के फैसले को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने व्यक्ति के अधिकार का घोर उल्लंघन करार दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...